इसके बाद उनके परिजनों को सूचना दी गई। इस सूचना के बाद परिजनों में मातम छा गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पीवीआर 975 ने दोनों के शवों को जिला चिकित्सालय भेज दिया।
थाना प्रभारी आदेश कुमार त्यागी ने बताया कि दोनों शवों का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था।
दूसरी घटना-
बेटी को परीक्षा दिलाने जा रहे पिता की हादसे में मौत
उधर, बेहट थाना क्षेत्र में बेटी को पेपर दिलाने जा रहे बाइक सवार को बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि बाइक पर उसके साथ बैठी उसकी बेटी और बेटा सुरक्षित बच गए। टक्कर इतनी जबरदस्त हुई थी कि चालक का हेलमेट भी चकनाचूर हो गया। हादसे की सूचना मिलने पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के जिम्मेदार ट्रक को पुलिस ने कब्जे में लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी।
हादसा शनिवार की सुबह साढ़े छह बजे संसारपुर गांव में नदी के पुल पर हुआ। उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार के कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र के मोहल्ला कड़छ निवासी नरेश कुमार पुत्र अतर सिंह की बेटी शालू बेहट के राजकीय महिला महाविद्यालय में बीए की छात्रा है। नरेश बाइक पर शालू को पेपर दिलाने के लिए बेहट लेकर आ रहा था। उनके साथ उसका बेटा रितेश (14) भी बाइक पर बैठा था। जब वह बेहट कोतवाली क्षेत्र के संसारपुर गांव में पुल पर पहुंचे, तो बेकाबू ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर तीनों बाइक समेत सड़क पर जा गिरे। हादसे में नरेश (38) की मौत हो गई। नरेश ने जो हेलमेट पहन रखा था वह चकनाचूर हो गया, जबकि उसके दोनों बच्चे सकुशल बच गए। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन एवं पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। आंखों के सामने पिता की लाश देखकर शालू और रितेश फूट-फूट कर रो रहे थे।
कोतवाली प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि ट्रक को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/