फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर : युवक ने दिन निकलते ही गोली मारकर की आत्महत्या, सामने आई ये बड़ी वजह

Wed, 29 Dec 2021 11:38 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

सहारनपुर में बुधवार को एक युवक ने दिन निकलते ही खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बुधवार को एक युवक ने दिन निकलते ही खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार युवक का अपने भाई से विवाद चल रहा था, जिसके बाद उसने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कोतवाली मंडी क्षेत्र के बेहट रोड निवासी मनोज धीमान का अपने भाई से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस के मुताबिक दोनों के बीच झगड़ा रहता था। इसी के चलते मनोज ने आज सुबह अपने घर में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें