फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: प्राइवेट बस ने बाइक को टक्कर मारी, युवक की माैके पर ही मौत

Wed, 12 Jun 2024 12:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

सहारनपुर जनपद के बेहट थानाक्षेत्र के कलसिया-छुटमलपुर रोड पर गांव संसारपुर के पास एक प्राइवेट यात्री बस ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो व माैके पर माैजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के बेहट थानाक्षेत्र के कलसिया-छुटमलपुर रोड पर गांव संसारपुर के पास एक प्राइवेट यात्री बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस को उसका चालक लेकर फरार हो गया। 

विज्ञापन


हादसा कोतवाली क्षेत्र में बुधवार की सुबह हुआ। थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र के गांव शेरपुर निवासी अंकुश (20) पुत्र मदन सिंह बाइक पर सवार था और कलसिया की तरफ से जा रहा था। संसारपुर के पास उसकी बाइक में एक प्राइवेट यात्री बस ने टक्कर मार दी।

हादसे के बाद बस को उसका चालक लेकर भाग निकला। अंकुश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक के मोबाइल पर उसका भाई धर्मेंद्र कॉल कर रहा था। एक  राहगीर ने कॉल रिसीव कर उसे हादसे की जानकारी दी, इसके बाद पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें