फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी में बदमाशों की आई शामत, सहारनपुर पुलिस ने मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी को किया ढेर

Sat, 10 Aug 2019 11:28 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
बदमाश की जेब से बरामद कारतूस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के सहारनपुर में पुलिस ने शुक्रवार देर रात पचास हजार के इनामी को ढेर कर दिया जबकि उसका एक साथी मौका पाकर फरार हो गया। जवाबी कार्रवाई में दो पुलिसकर्मियों को भी गोली लगी है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मृतक बदमाश को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उस पर लूट डकैती और हत्या जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात गश्त के दौरान लगभग साढ़े ग्यारह बजे चिलकाना क्षेत्र में पुलिस के वाहन पर फायरिंग कर फरार हो रहे बदमाशों को पुलिस ने घेर लिया। इस दौरान मुठभेड़ में चरथावल निवासी मोहम्मद हाफिज गोली लगने से घायल हो गया है जबकि उसका साथी फरार हो गया।

विज्ञापन

वहीं बदमाशों द्वारा फायरिंग में सिपाही विनीत हुड्डा और उपनिरीक्षक अमित शर्मा को गोली लगी है। दोनों पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 

एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि मृतक बदमाश कई मामलों में वांछित चल रहा था। उस पर पचास हजार का इनाम रखा गया था। बदमाश पर लूट, डकैती, हत्या समेत ढेरों संगीन मामले दर्ज हैं। वह तीन मुकदमे में वांछित चल रहा था। डकैती व हत्या के आरोप में जेल जा चुका था। चरथावल थाने की ओर से बदमाश पर 25 हजार का इनाम रखा गया था। जबकि रेंज स्तर पर पचास हजार का इनाम बदमाश पर रखा गया था।

पुलिस के अनुसार मौके से 9 एमएम की पिस्टल व एक 32 बोर की पिस्टल मिली है। मृतक बदमाश की जेब से एक 9 एमएम की मैगजीन, एक कारतूस व कुछ नकदी बरामद हुई है। बदमाश मुकीम काला गैंग का सदस्य बताया गया है। पुलिस बदमाश के फरार साथी की तलाश में कॉम्बिंग कर रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें