फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवबंद: दारुल उलूम में अतिथियों का प्रवेश वर्जित, कोरोना के चलते लिया गया फैसला

Fri, 26 Jun 2020 05:36 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
दारुल उलूम देवबंद - फोटो : डेमो
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम ने एहतियाती कदम उठाते हुए संस्था में अतिथियों का प्रवेश वर्जित कर दिया है।

विज्ञापन


दारुल उलूम के अहतमाम (मोहतमिम कार्यालय) से जारी एलान में कहा गया कि वर्तमान स्थिति के मद्देनजर शासन प्रशासन की ओर से जारी गाइडलाइन की बुनियाद पर दारुल उलूम को देखने आने वाले और मेहमानखाने में अतिथियों के रुकने पर रोक लगाई जाती है। एलान में कहा गया कि ये फैसला कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए लिया गया है। हालात बेहतर होने पर मेहमानखाने को पूर्व की भांति अतिथियों के लिए फिर से खोल दिया जाएगा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: तस्वीरें: पति के दोस्त को दिया ये लालच, फिर रची खतरनाक साजिश, खौफनाक है वारदात
विज्ञापन


बता दें कि कोरोना के चलते दारुल उलूम देश के कोने कोने से प्रवेश पाने के इच्छुक छात्रों की देवबंद आमद पर पहले ही रोक लगा चुका है। इस संबंध में भी प्रबंधतंत्र ये एलान कर चुका है कि कोई छात्र देवबंद न आए, यदि कोई छात्र आता है तो उसके रहने और खाने की कोई व्यवस्था संस्था की ओर से नहीं होगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें