फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: घर से लापता हो गया बच्चा, तालाब में डूबकर मौत, परिवार में मचा कोहराम

Fri, 26 Jun 2020 03:20 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
तालाब में डूबकर बच्चे की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सहारनपुर में नागल क्षेत्र के गांव पांडोली में तालाब में नहाने गए एक बालक की डूबने से मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों नें गमगीन माहौल में बच्चे के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया।

विज्ञापन


यह बच्चा बृहस्पतिवार को अचानक लापता हो गया था। परिजन उसे ढूंढ रहे थे। जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार दोपहर गांव के बच्चे तालाब में नहा रहे थे। इसी दौरान ईसा का सात वर्षीय बेटा अबरार भी तालाब की ओर चला गया और अन्य बच्चों को देखकर वह भी तालाब में नहाने लगा लेकिन, पानी ज्यादा होने की वजह से वह तालाब में डूब गया। सभी बच्चे नहाकर वापस घर लौट आए। लेकिन अबरार के घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। 

यह भी पढ़ें: सपा कार्यकर्ताओं ने भैंसा बुग्गी लेकर कमिश्नरी से कलक्ट्रेट तक किया प्रदर्शन, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का विरोध
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं किसी बच्चे नें उन्हें बताया कि अबरार तालाब में नहा रहा था, जब परिजन मौके पर पहुंचे तो उसके कपड़े बाहर रखे देखकर उन्हें उसके डूबने की चिंता सताने लगी। सूचना पर गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए और तालाब में उसकी तलाश शुरू कर दी, कई घंटों के बाद उसका शव मिल गया। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें