सहारनपुर जनपद के थाना सदर क्षेत्र में सोमवार सुबह कोर्ट रोड स्थित भगवती मार्केट में एक दुकान में फंदे से लटका हुए एक व्यक्ति का शव मिला। कुछ लोगों की सूचना पर चंद्र नगर चौकी पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। आसपास के कुछ दुकानदारों से बातचीत की गई मगर उसकी पहचान नहीं हो पाई।
कोर्ट रोड पर दीवानी कचहरी के सामने ही डॉ. एके जैन के क्लीनिक के पास ही यह मार्केट है। सुबह आठ बजे के बाद कुछ लोगों ने इस शख्स को फंदे पर लटका देखा तो वे दंग रह गए। उन्होंने चंद्र नगर चौकी पुलिस को इस बारे में सूचना दी। मौके पर एक चाय वाले का स्टूल वहां रखा था, जिसके द्वारा गमछे के फंदे को कुंडे में डालकर खुदकुशी की गई। पुलिस टीम ने कोर्ट रोड और आसपास के अन्य दुकानदारों को बुलाकर मृतक की पहचान के प्रयास किए। अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है।
यह भी पढ़ें: बड़ा हादसा: हाईटेंशन लाइन से टकराया ट्रक, मौके पर तीन लोगों की मौत, कई गंभीर रूप से घायल
कोर्ट रोड पर ही दुकान करने वाले गौतम शंकर सिंघल सहित अन्य दुकानदारों ने बताया कि आत्महत्या करने वाला दुकानदार नहीं है। एसपी सिटी विनीत भटनागर के मुताबिक सदर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/