सोशल मीडिया वीडियो में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी
पुलिस के अनुसार वायरल वीडियो में हुदा जरीवाला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सहारनपुर के जिलाधिकारी को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करती नजर आ रही हैं। वीडियो में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद के ध्वस्तीकरण को लेकर भी बयानबाजी की गई है।
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने हुदा जरीवाला को हिरासत में ले लिया। बाद में शांतिभंग में उनका चालान कर गिरफ्तार किया गया।
कलक्ट्रेट परिसर में मस्जिद के ध्वस्तीकरण के बाद की स्थिति।
पोस्टर लगाने के मामले में भी कार्रवाई
मस्जिद प्रकरण के बीच सोमवार रात देहात कोतवाली पुलिस ने सोशल मीडिया पर लोगों को एकत्र होने से संबंधित पोस्ट डालने के मामले में एक सपा कार्यकर्ता को हिरासत में लिया। बताया गया कि उसे छुड़ाने के लिए देहात कोतवाली पर लोगों की भीड़ भी पहुंची।
वहीं, कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने अस्पताल पुल पर विवादित पोस्टर लगाए जाने के मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
यह भी पढ़ें: महंगाई की मार: मेरठ में हरी सब्जियों के दाम 100 रुपये के पार; आवक घटने से बढ़े भाव, लौकी ने दी राहत
पुलिस की सोशल मीडिया पर लगातार नजर
एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि पुलिस टीमें सोशल मीडिया पर लगातार नजर रख रही हैं। पुलिस वायरल पोस्ट, वीडियो और गतिविधियों की निगरानी के साथ माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों की पहचान कर रही है।
मस्जिद ध्वस्तीकरण के बाद बढ़ी पुलिस सक्रियता
सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद के ध्वस्तीकरण के बाद शहर में राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियां बढ़ गई हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर सामने आ रहे वीडियो और पोस्ट तथा विभिन्न स्थानों पर लगाए गए पोस्टरों को लेकर पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है।