फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्जिद ध्वस्तीकरण मामला: मुख्यमंत्री योगी पर अभद्र टिप्पणी, यूट्यूबर गिरफ्तार; पोस्टर मामले में संदिग्ध पकड़े

Tue, 08 Sep 2026 11:08 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

सहारनपुर कलेक्ट्रेट मस्जिद ध्वस्तीकरण के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ पर कथित अभद्र टिप्पणी के मामले में यूट्यूबर हुदा जरीवाला को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पोस्टर लगाने और माहौल बिगाड़ने के प्रयास में भी कई संदिग्ध हिरासत में लिए गए।
विज्ञापन
सहारनपुर के कलक्ट्रेट परिसर में मस्जिद को तोड़ते बुलडोजर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद के ध्वस्तीकरण के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कथित अभद्र टिप्पणी करने के मामले में यूट्यूबर और सामाजिक कार्यकर्ता हुदा जरीवाला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनका शांतिभंग में चालान कर जेल भेज दिया। इसके साथ ही पोस्टर लगाने और माहौल बिगाड़ने के प्रयास के आरोप में अलग-अलग स्थानों से कई संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन


सर्किट हाउस में पुलिस से हुई थी कहासुनी
अधिवक्ता दुष्यंत सिंह की ओर से कोतवाली सदर बाजार में दी गई तहरीर के मुताबिक हुदा जरीवाला सोमवार को सर्किट हाउस पहुंची थीं। बताया गया कि सपा प्रतिनिधिमंडल के साथ जाने को लेकर उनकी पुलिसकर्मियों से कहासुनी हुई। महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें वहां से हटाने का प्रयास किया, लेकिन वह वहां से नहीं हटीं। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो सामने आया।

सोशल मीडिया वीडियो में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी
पुलिस के अनुसार वायरल वीडियो में हुदा जरीवाला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सहारनपुर के जिलाधिकारी को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करती नजर आ रही हैं। वीडियो में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद के ध्वस्तीकरण को लेकर भी बयानबाजी की गई है।

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने हुदा जरीवाला को हिरासत में ले लिया। बाद में शांतिभंग में उनका चालान कर गिरफ्तार किया गया।
 

कलक्ट्रेट परिसर में मस्जिद के ध्वस्तीकरण के बाद की स्थिति। 
पोस्टर लगाने के मामले में भी कार्रवाई
मस्जिद प्रकरण के बीच सोमवार रात देहात कोतवाली पुलिस ने सोशल मीडिया पर लोगों को एकत्र होने से संबंधित पोस्ट डालने के मामले में एक सपा कार्यकर्ता को हिरासत में लिया। बताया गया कि उसे छुड़ाने के लिए देहात कोतवाली पर लोगों की भीड़ भी पहुंची।

वहीं, कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने अस्पताल पुल पर विवादित पोस्टर लगाए जाने के मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

यह भी पढ़ें: महंगाई की मार: मेरठ में हरी सब्जियों के दाम 100 रुपये के पार; आवक घटने से बढ़े भाव, लौकी ने दी राहत
विज्ञापन

पुलिस की सोशल मीडिया पर लगातार नजर
एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि पुलिस टीमें सोशल मीडिया पर लगातार नजर रख रही हैं। पुलिस वायरल पोस्ट, वीडियो और गतिविधियों की निगरानी के साथ माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों की पहचान कर रही है।

मस्जिद ध्वस्तीकरण के बाद बढ़ी पुलिस सक्रियता
सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद के ध्वस्तीकरण के बाद शहर में राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियां बढ़ गई हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर सामने आ रहे वीडियो और पोस्ट तथा विभिन्न स्थानों पर लगाए गए पोस्टरों को लेकर पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें