देवबंद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में डरा धमका कर दो माह तक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि आरोपियों ने अश्लील वीडियो भी बनाई है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक बुधवार को वे पत्नी के साथ रिश्तेदारी में गया हुआ था। आरोप है कि गांव के दो युवक मौका पाकर घर में घुस गए तथा तमंचे से डरा धमका कर उसकी 15 वर्षीय बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
पीड़ित पिता का आरोप है कि आरोपी इससे पहले भी बेटी के साथ दुष्कर्म कर चुके हैं। उन्होंने उसकी अश्लील वीडियो इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देकर पिछले दो माह से उसके साथ दुष्कर्म करते आ रहे हैं। बताया कि डर की वजह से उसकी पुत्री ने इस संबंध में कभी कुछ नहीं बताया।
पीड़ित पिता ने बताया कि बुधवार को तंग आकर उसने इस बारे में बताया। इंस्पेक्टर संजय सिंह (क्राइम) का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर सी गई है। वहीं, बताया गया है मामला अलग अलग संप्रदाय का होने चलते पुलिस ने आनन फानन में किशोरी को मेडिकल ले लिए भेज दिया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/