फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीयत उलमा-ए-हिन्द के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना महमूद मदनी का इस्तीफा नामंजूर

Thu, 07 Feb 2019 11:25 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
मौलाना सैय्यद महमूद मदनी
विज्ञापन

जमीयत उलमा-ए-हिंद की मजलिस-ए-आमला (वर्किंग कमेटी) की बैठक में गहन चर्चा के बाद राष्ट्रीय महासचिव मौलाना महमूद मदनी के इस्तीफे को नामंजूर कर दिया गया। मौलाना मदनी ने 16 जनवरी को निजी कारणों के चलते अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसको लेकर तरह तरह की चर्चाएं चल रही थीं। 

विज्ञापन


गुरुवार को दिल्ली में जमीयत दफ्तर के मदनी हाल में आयोजित हुई मजलिस-ए-आमला की बैठक में देशभर के उलमा शामिल हुए। जिसमें पिछली बैठक की कार्रवाई के अनुमोदन के बाद संगठन के महासचिव पद से मौलाना महमूद मदनी के इस्तीफे पर विचार किया गया। मजलिस-ए-आमला ने सर्वसम्मति से उनके इस्तीफे को नामंजूर कर दिया। साथ ही कहा कि गया कि मौलाना मदनी महासचिव पद पर पहले की तरह काम करते रहेंगे।

विज्ञापन

बता दें कि मौलाना महमूद मदनी ने निजी कारणों का हवाला देते हुए अपना इस्तीफा राष्ट्रीय अध्यक्ष कारी मोहम्मद उस्मान मंसूरपुरी को बंद लिफाफे में भेजा था। जिसे उन्होंने बाद में मौलाना मदनी के पास पुनर्विचार के लिए भेज दिया था। बाद में उन्होंने इस पर फैसला करने के लिए 7 फरवरी को मजलिस-ए-आमला की बैठक बुलाई थी। मौलाना मदनी के इस्तीफा दिए जाने को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हो रही थीं। इस्तीफा नामंजूर होने पर इन चर्चाओं पर भी विराम लगा गया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें