कुछ असामाजिक तत्वों ने फिर से सहारनपुर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। दलित समाज के व्यक्ति के बिटौडे़ में आग लगा दी गई। इससे गांव में तनाव फैल गया।
असामाजिक तत्वों ने बीते शनिवार की देर रात दलित समाज के व्यक्ति के बिटौडे़ में आग लगाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड़ की मद्द से आग पर काबू पाया। इस दौरान लोगों की भीड़ जमा हो गई। यह मामला देवबंद का है।