सीएम योगी आदित्य नाथ के आदेश के बाद भी पशु कटान पर अंकुश नहीं लग रहा है। कमेले तो बंद है, लेकिन घरों में पशु कटान धड़ल्ले से हो रहा है। तीन माह में एक बार नहीं कई बार इसका खुलासा हो चुका है। दुकानों पर भी नियम को ताक पर रखकर पशुओं को काटकर मीट बेचा जा रहा है। पुलिस कटान करने वालों को जेल भी भेज चुकी है, लेकिन उसका ज्यादा असर नहीं दिखाई दे रहा है।
केस- 1
बागपत। पुराना कस्बा के कुरैशियान मोहल्ले निवासी सत्तार के मकान में शनिवार सुबह पशु कटान किया जा रहा था। पुलिस टीम ने वहां पर करीब साढ़े 10 बजे छापामारी की थी। पुलिस ने मकान से सलीम और नौशाद पुत्र अकबर, सलीम पुत्र मिद्दा को पकड़ लिया। उसका एक साथी मन्नान पुत्र सत्तार फरार हो गया था।
केस- 2
बागपत। कस्बा अमीनगर सराय पुलिस चौकी से करीब 50 मीटर की दूरी पर आठ जून को एक मकान में पशु कटान होता मिला था। पुलिस ने वहां से इमामुद्दीन और उसके बेटे सावेज को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।