फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: कैफे में चल रहा था अवैध हुक्का बार, एक गिरफ्तार, कई नाबालिग भी नशा करते मिले

Thu, 10 Apr 2025 04:01 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

पुलिस ने माैके से पोर्ट सहित छह हुक्के, छह चिलम, दो चिमटे, छह लोहे की जाली, तंबाकू बरामद किए हैं। हुक्का बार में कई नाबालिग भी नशा करते मिले हैं। पुलिस मामले में जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
हुक्का बार में टेबल पर रखा हुक्का - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर कोतवाली मंडी पुलिस ने पुराना चिलकाना अड्डा स्थित बाइट मी बिस्ट्रो कैफे में मंगलवार देर रात छापा मारकर अवैध हुक्का बार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से हुक्का बार संचालक को गिरफ्तार किया। यहां से बड़ी मात्रा में हुक्का, तंबाकू और अन्य सामान बरामद हुआ। आरोपी बिना लाइसेंस के हुक्का बार चला रहा था और युवाओं को नशे की आदत लगा रहा था।

विज्ञापन


पुलिस को जानकारी मिली थी कि बाइट मी बिस्ट्रो कैफे के ऊपरी मंजिल पर नाबालिग व युवाओं को अवैध रूप से हुक्का पिलाया जा रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी। पुलिस के अनुसार जब टीम ने कैफे के अंदर प्रवेश किया तो वहां धुआं उठ रहा था।

यह भी पढ़ें: होटल में कसीनो: सत्ता की हनक और पुलिस की हिस्सेदारी, ऐसे फल-फूल रहे थे भाजपा नेता के काले कारनामे
विज्ञापन
विज्ञापन


कम उम्र के युवक हुक्का पीते पाए गए। कर्मचारी युवाओं से कह रहे थे कि जितना चाहो उतनी चिलम पी लो, कोई परेशानी नहीं होगी। छापे के दौरान मौके से सुहैल निवासी छत्ता जम्बूदास को पकड़ा। उसने खुद को कैफे का मालिक बताते हुए स्वीकार किया वह बिना लाइसेंस के हुक्का बार चला रहा है और इससे अच्छी कमाई होती है।

पुलिस ने मौके पर पोर्ट सहित छह हुक्के, छह पाइप, छह चिलम, दो चिमटे, छह लोहे की जाली, कोयला और आठ डिब्बे विभिन्न फ्लेवर के तंबाकू बरामद किए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें