फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महिला चिकित्सक पर चप्पल से पीटने का आरोप, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लोहियानगर की एक महिला ने महिला चिकित्सक पर चप्पल से पीटने का आरोप लगाया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने महिला चिकित्सक सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया। थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला बबीता ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि शास्त्रीनगर रोड पर महिला चिकित्सक डॉ. याश त्यागी से दांत का उपचार कराने गई। कुछ दिन बाद महिला के दांत में दोबारा से दर्द शुरू हो गया था। वह महिला चिकित्सक से मिलने के लिए गई थी। पीड़ित महिला का आरोप है कि महिला चिकित्सक ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया था। इसकी शिकायत पीड़िता ने पुलिस से की थी। आरोप है कि महिला चिकित्सक एक महिला व दो युवकों के साथ चौकी पर पहुंची। जहां पीड़िता के साथ गाली- गलौज की। वहीं, पीड़िता ने महिला चिकित्सक पर चप्पल से पीटने का आरोप लगाया। पीड़िता ने महिला चिकित्सक के साथ आए दोनों युवकों पर अश्लील हरकत करने का भी आरोप लगाया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि चप्पल से पीटने का आरोप निराधार है। दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें