फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: रामपुर मनिहारान क्षेत्र में 87 करोड़ से बनेंगे चार पुल, सेतु निगम को बजट भी मिला

Tue, 16 Jun 2020 01:08 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

विधायक देवेंद्र निम ने बताया, पुलों को मिली स्वीकृति, सेतु निगम को बजट भी मिला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश सहारनपुर में  रामपुर मनिहारान विधानसभा क्षेत्र में चार पुलों के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। विधायक देवेंद्र निम ने बताया कि 87 करोड़ से चार पुलों का निर्माण होगा। इसकी स्वीकृति मिल गई है, साथ ही सेतु निगम को बजट भी आवंटित हो गया है।
विज्ञापन

 
रामपुर मनिहारान से भाजपा विधायक देवेंद्र निम ने बताया कि तीन वर्ष से विधानसभा क्षेत्र में इन पुलों के निर्माण का मामला उठाया जा रहा था। क्षेत्रवासी  पुलों के निर्माण की मांग कर रहे थे। अब प्रदेश सरकार ने चार पुलों के निर्माण को हरी झंडी देते हुए सेतु निर्माण विभाग को इसकी जिम्मेदारी दी है।

सहारनपुर के डीएफसीसी रूट पर उत्तर रेलवे मेरठ-सहारनपुर के अंतर्गत तल्हेड़ी बुजुर्ग रेलवे स्टेशन के निकट तल्हेड़ी-मनोहरपुर मार्ग पर दो लेन पुल, डीएफसीसी रूट के अंतर्गत नागल रेलवे स्टेशन के पास देवपुर-मीरापुर मार्ग पर दो लेन सेतु, नागल क्षेत्र में नल्हेड़ा मार्ग पर पुल, टपरी की तरफ से नागल रजबहे पर दो लेन रेल उपरिगामी पुल का निर्माण होगा।
विज्ञापन


इसके अलावा जल्द ही ग्राम भगवानपुर-अंबेहटा मार्ग पर गांव चंदैनाकोली में हिंडन नदी पर भी सेतु निर्माण और सुरक्षा के इंतजामों का कार्य होगा। विधायक ने कहा कि इन कार्यों को जल्द पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें