फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू के बल पर महिला से घर में घुसकर दुष्कर्म, आरोपी को पकड़कर धुना

Tue, 16 Jun 2020 01:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
चाकू - फोटो : A
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। क्षेत्र के एक गांव में रविवार रात युवक ने चाकू के बल पर महिला के साथ दुष्कर्म दिया। महिला के शोर मचाने पर परिवार के लोगों ने उसके पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक को जेल भेज दिया।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला परिवार के साथ रहती है। रविवार देररात गांव का युवक महिला के कमरे में जा घुसा। महिला का आरोप है कि युवक ने चाकू के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर परिवार के सदस्य मौके पर पहुंच गए।

लोगों को देख आरोपी ने भागने की कोशिश की, परंतु परिजनों ने उसे पकड़ लिया। परिजनों ने आरोपी की जमकर पिटाई की। घटना की जानकारी पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस आरोपी को थाने ले आई। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी हैदर अली पुत्र अफसर के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली। वहीं, महिला को मेडिकल के लिए भेजा। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें