वंदेमातरम और भारत माता की जय कहने को लेकर विवाद फिर से गरमा सकता है। क्योंकि देवबंदी उलमा ने गणतंत्र दिवस के मौके पर वंदेमातरम और भारत माता की जय बोलने के लिए मना किया है। तर्क दिया कि यह इस्लाम के विरुद्ध है और इसको कहने से ही देशभक्ति साबित नहीं होगी। इसके स्थान पर हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगा सकते हैं।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर शिक्षण संस्थानों और दीनी इदारों में ध्वजारोहण होगा और मिठाई भी बांटी जाएगी। इसके साथ ही आजादी के मतवालों की शहादत को याद करते हुए नई पीढ़ी को उनके कारनामों से अवगत कराया जाएगा, लेकिन इस दौरान लगने वाले देशभक्ति नारे भारत माया की जय और वंदेमातरम बोलने को लेकर उलमा ने कड़ी आपत्ति जताई है।