सहारनपुर के गांव नाजिरपुरा में महिला की मौत के बाद शव दफनाने को लेकर दो समुदायों के लोगों में विवाद हो गया। इससे गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। एक पक्ष ने पट्टे की जगह बताकर शव दफनाने से रोक दिया जबकि दूसरे पक्ष ने उसे कब्रिस्तान की भूमि बताया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत किया। शव को दूसरे गांव के कब्रिस्तान में दफनाया गया। तनाव देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
देहात कोतवाली के गांव नाजिरपुरा में गुरुवार को असगरी (85) का इंतकाल हो गया था। उसे दफनाने की तैयारी की जा रही थी। इसी बीच, एक पक्ष के लोगों ने इस भूमि को पट्टे की बताते हुए दफनाने से रोक दिया जबकि दूसरे समुदाय के लोगों ने इसे कब्रिस्तान की भूमि बताया। इस मामले को लेकर गांव में तनाव शुरू हो गया।