फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: ड्यूटी से लौटते वक्त हादसा, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, संविदा विद्युतकर्मी की मौत

Mon, 27 Apr 2026 02:35 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

सहारनपुर के पठेड गांव में अज्ञात वाहन की टक्कर से संविदा विद्युतकर्मी विकास शर्मा उर्फ मोनू की मौत हो गई। ड्यूटी से घर लौटते समय यह हादसा हुआ। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विकास शर्मा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के चिलकाना थाना क्षेत्र के गांव पठेड में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में संविदा विद्युतकर्मी की मौत हो गई। ड्यूटी से घर लौटते समय उनकी स्कूटी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन


बिजलीघर के पास हुआ भीषण हादसा
जानकारी के अनुसार गांव पठेड बरथाकायस्थ निवासी विकास शर्मा उर्फ मोनू (36) विद्युत निगम में संविदा कर्मी के रूप में कार्यरत थे। रविवार देर रात वह स्कूटी से ड्यूटी पूरी कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान बिजलीघर के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि विकास गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े और स्कूटी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

यह भी पढ़ें: West UP Weather: अप्रैल में जून जैसी तपिश, मेरठ में पारा 42 के पार, लू ने झुलसाया, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
हादसे के बाद राहगीरों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी और घायल विकास को उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी पहुंचाया गया, लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को घर ले आए।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
घटना की सूचना मिलते ही चिलकाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है। परिजनों के मुताबिक विकास शर्मा परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं, जिनमें बड़ा बेटा 12 वर्ष और छोटा 10 वर्ष का है। विकास की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें