परिजनों के मुताबिक अंकुश सुबह करीब 8 बजे घर से खेत में घास लाने के लिए निकला था। कुछ ही देर बाद गांव के ही एक राहगीर को खेत में खून से लथपथ अंकुश का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे एसपी देहात सागर जैन ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए।
मृतक के भाई तेजपाल ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। उन्हें नहीं पता कि किसने और क्यों भाई की हत्या की। यह घटना पूरे गांव में सनसनी का कारण बन गई है।
पुलिस के अनुसार हत्या के पीछे कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। एसपी देहात सागर जैन ने कहा कि जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।