फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : टिड्डी दल से निपटने के लिए बनाई ये योजना, अलर्ट हुआ जिला प्रशासन

Sat, 30 May 2020 11:41 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
टिड्डी दल (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में टिड्डी दल के संभावित खतरे से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। डीएम अखिलेश सिंह ने जनपद मुख्यालय सहित सभी 11 विकास खंडों में नियंत्रण कक्ष बनाकर उनके प्रभारी भी नियुक्त कर दिए हैं। टिड्डी दल का प्रकोप होने पर विकास खंड प्रभारी जनपद मुख्यालय पर जिला कृषि रक्षा अधिकारी को सूचित करेंगे। इसके बाद टिड्डी दल पर नियंत्रण की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


राजस्थान, मध्यप्रदेश, पंजाब और हरियाणा के कुछ क्षेत्रों पर टिड्डी दल के प्रकोप के बाद जिला प्रशासन ने इससे निपटने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए जिले के सभी विकास खंडों में नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। इनके प्रभारी न सिर्फ टिड्डी दल की आमद पर निगरानी रखेंगे, बल्कि जिला कृषि रक्षा अधिकारी को तत्काल इसकी सूचना देंगे। इसके अलावा सभी विकासखंड प्रभारी किसानों को भी टिड्डी दल पर नियंत्रण के उपायों के लिए जागरूक करेंगे। टिड्डी दल की आमद की सूचना जिला कृषि रक्षा अधिकारी के मोबाइल नंबर 9312105110 या 9759077486 या 9997129208 पर दी जा सकती है।

यह भी पढ़ें: बड़ी कामयाबी: पंजाब पुलिस और यूपी एटीएस ने खालिस्तानी आतंकी को मेरठ से दबोचा, पूछताछ जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला कृषि रक्षा अधिकारी शिप्रा ने बताया कि जनपद में टिड्डी दल पर नियंत्रण के लिए पर्याप्त व्यवस्था उपलब्ध है। इनमें कीटनाशकों के छिड़काव के लिए ट्रक, टैंकर, स्प्रे मशीनें, पावर स्प्रेयर आदि शामिल हैं। विभाग इन उपकरणों को चिह्नित भी कर चुका है।

विकास खंडों में स्थापित नियंत्रण कक्ष एवं प्रभारी
विकास खंड----------- नियंत्रण कक्ष प्रभारी
पुंवारका--------------डॉक्टर मोहम्मद राजिक
बलियाखेड़ी-----------डॉक्टर दीपक कुमार
नागल----------------लोकेंद्र कुमार
देवबंद---------------मदनपाल सिंह
नानौता---------------सेवाराम
रामपुर मनिहारान----   अनुराग सिंह
सरसावा--------------विपुल कुमार
नकुड----------------लोकेश पंवार
गंगोह----------------सुमित कुमार
सढौली कदीम---------सतीश कुमार
मुजफ्फराबाद---------  सुरेंद्र सिंह

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें