फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री बोले- अभी टला नहीं कोरोना का खतरा, गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां

Sat, 30 May 2020 10:08 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

  • मोदी सरकार ने कोरोना चेन तोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, खतरा अभी टला नहीं
  • प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री ने केंद्र सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर गिनाई उपलब्धियां
विज्ञापन
राज्य मंत्री धर्म सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आयुष और खाद्य सुरक्षा राज्य मंत्री धर्म सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के एक साल पूरे होने पर कहा कि मोदी सरकार ने कोरोना की चेन तोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। लॉकडाउन चार खत्म होने के बाद बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। भीड़ बढ़ने से संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। सरकार अपना प्रयास कर रही है, लेकिन खुद को जागरूक और सतर्क रहना होगा। सहारनपुर मंडल में कोरोना जांच के लिए लैब दो सप्ताह में स्थापित होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि कोरोना जांच की रिपोर्ट तेजी से आए, इसी लिहाज से सरकार ने लखनऊ की बजाय जांच नोएडा लैब से कराने का निर्णय लिया। 

विज्ञापन


आयुष मंत्री ने सहारनपुर में पहली बार एप के माध्यम से डिजिटल प्रेस वार्ता की। एक सवाल के जवाब में कहा कि कोराना के लिए दो सप्ताह में उच्च क्षमता वाली लैब अस्तित्व में आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा विकसित देशों की स्थिति बेहद खराब है। मोदी और योगी सरकार की रणनीति ने प्रदेश में कोरोना की चेन तोड़ दी। ये ठीक है कि जांच दूसरे देशों की अपेक्षा कम हो रही, लेकिन हमें ये भी जानना होगा कि जब कोरोना का हमला हुआ तो देश तैयार नहीं था, लेकिन मोदी और योगी सरकार ने चंद दिनों में ही कोविड-19 अस्पताल, आईसोलेशन वार्ड, क्वारंटीन सेंटर, दवा, पीपीई किट, सैनिटाइजर, मास्क आदि उपलब्ध कराई। सतर्कता, जागरूकता बेहद जरूरी है। इस मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। प्रेसवार्ता को मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग ने संचालित किया।

यह भी पढ़ें: प्रेम कहानी के खौफनाक अंत का सनसनीखेज खुलासा, कातिल पिता ने कबूला जुर्म, बताई ये बड़ी वजह
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी की उपलब्धियां गिनवाई 
आयुष राज्य मंत्री धर्म सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने एक वर्ष में अभूतपूर्व और ऐतिहासिक कार्य किए हैं। देश की सेनाओं को मजबूत करने का काम बहुत तेजी से किया गया है। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के पद के गठन ने सेनाओं में समन्वय को बढ़ाया है। सरकार ने अनुच्छेद 370 को हटाया, जम्मू कश्मीर व लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाया, श्री राम मंदिर निर्माण का कार्य शुरू हुआ। मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से निजात दिलाने का काम किया। नागरिकता संशोधन कानून सहित कई उल्लेखनीय कार्य किए। राज्यमंत्री ने कहा देश के 15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों के घरों में शुद्ध पीने के पानी की व्यवस्था की गई। उन्होंने जनधन सहित अन्य उल्लेखनीय योजनाओं का भी जिक्र किया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें