फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉपिंग कर लौट रहीं मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला, युवक ने फिर खुद की गर्दन रेती, इलाके में सनसनी

Fri, 23 Nov 2018 07:58 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
घायल महिला को अस्पताल ले जाते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के सहारनपुर में बाजार से शॉपिंग कर लौट रहीं मां-बेटी पर एक युवक ने धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद युवक युवक ने उसी हथियार से अपनी गर्दन रेत ली। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

विज्ञापन


वहीं तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना के बाद एसएसपी, एसपी देहात और सीओ ने मौके पर पहुंच जानकारी ली। क्षेत्र में तनाव के चलते थाना पुलिस व आसपास के थानों की पुलिस ने नगर में गश्त बढ़ा दी है। 

शुक्रवार की शाम करीब चार बजे नगर के मोहल्ला छत्ता निवासी शगुफ्ता (55) पत्नी सुजात हुसैन अपनी पुत्री इरम उर्फ महविश (25) के साथ बाजार से सामान खरीदकर घर लौट रही थी। मां-बेटी जैसे ही चंद्रसेन चौक के निकट पहुंचीं तो उसी मोहल्ले के रहने वाले वजाहत खान पुत्र गयूर खान ने दोनों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसमें इरम के हाथ व पेट पर गहरा जख्म आया, जबकि शगुफ्ता का सिर फट गया। घायल महिलाओं की चीख पुकार सुनकर पहुंचे राहगीरों और परिजनों ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। 
विज्ञापन


इसके कुछ देर बाद ही वजाहत भी घटनास्थल से कुछ दूरी पर घायलावस्था में पड़ा मिला। उसकी गर्दन पर गहरे जख्म हैं। मोहल्ले के लोगों ने उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जाती है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।

विज्ञापन

उधर, दोनों पक्षों में तनाव को देखते हुए नगर व मोहल्ले में पुलिस गश्त बढ़ा दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुधीर कुमार उज्ज्वल ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से थाने पर कोई तहरीर नहीं पहुंची है। मामले की जानकारी की जा रही हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया है। एसएसपी दिनेश कुमार पी, एसपी देहात विद्यासागर मिश्र, सीओ गंगोह राजेंद्र भी थाने पहुंचे और घटना स्थल पर जा कर मामले की जानकारी ली। 

एसएसपी ने बताया कि आरोपी वजाहत खान पूर्व में मां बेटी द्वारा दर्ज कराई गई छेड़खानी की रिपोर्ट के बाद जेल जा चुका है। जेल से छूटने के बाद वह कुछ समय शांत रहा फिर उसने आज मां बेटी पर हमला कर दिया। पता चला है कि इसके बाद उसने खुद को भी अपने एक रिश्तेदार के मकान की छत पर जा कर गंभीर रूप से घायल कर लिया। उसे हायर सेंटर मेरठ भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें