फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहीन बाग: साध्वी प्राची बोंली- हलाला और बुर्के से आजादी मांगें मुस्लिम महिलाएं

Sat, 08 Feb 2020 02:09 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
साध्वी प्राची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाली साध्वी प्राची ने शाहीन बाग में धरने पर बैठीं महिलाओं पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम महिलाओं को पहले हलाला और बुर्के से आजादी मांगनी चाहिए। ऐसे लोगों के कान चिमटे से पकड़कर सरकार को सरहद से बाहर फेंक देना चाहिए।

विज्ञापन


साध्वी प्राची शुक्रवार को बागपत की रामबाग कॉलोनी में पत्रकारों से वार्ता कर रही थी। उन्होंने कहा कि जिस प्रधानमंत्री ने मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक जैसे कलंक से छुटकारा दिलाया, आज वे महिलाएं ही बहकावे में आकर शाहीन बाग में बैठकर उनका विरोध कर रही हैं। वहां बैठकर आजादी के नारे लगाकर क्या हासिल होगा। उन्हें आजादी लेनी है तो बुर्का और हलाला से आजादी मांगें। 

यह भी पढ़ें: साध्वी प्राची के फिर बिगड़े बोल, कहा- पश्चिमी यूपी बन चुका है मिनी पाकिस्तान
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ये सीएए का विरोध प्रदर्शन नहीं, बल्कि मोदी और शाह को बदनाम करने के लिए हंगामा मचाया है। मोदी और अमित शाह ने इस देश के लिए जितना काम कर दिया है, वह कोई और नहीं कर पाएगा। विरोधियों को राष्ट्रहित पसंद नहीं है, उन्हें तो बस मोदी सरकार के हर फैसले का विरोध करना है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें