फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आरवीसी राइडर्स और पाइन चैलेंजर्स ने मैच जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
- गांधी बाग क्रिकेट मैदान में चल रही मेरठ कैंट लीग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गांधी बाग क्रिकेट मैदान में चल रही मेरठ कैंट लीग में सोमवार को दो मैच खेले गए। इसमें आरवीसी राइडर्स और पाइन चैलेंजर्स ने मैच जीते। पहला मैच आरवीवी और कैंट बोर्ड लायंस के बीच खेला गया।
आरवीसी राइडर्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 194 रन का स्कोर बनाया। इसमें कप्तान भद्राचलम एम ने 40 गेंद में 57 रन की पारी खेली। अमन कुमार ने 39 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ लायंस की टीम 15.4 ओवर में मात्र 75 रन ही बना सकी।
विज्ञापन

टीम की ओर से रवि शंकर ने सबसे अधिक 16 रन बनाए। आरवीसी की टीम ने 119 रन से जीत प्राप्त की। गेंदबाजी में आरवीसी की ओर से विक्रांत ने तीन विकेट लिए। दूसरे मैच में मेरठ हीलर्स और पाइन चैलेंजर्स टीम आमने सामने रही। पाइन चैलेंजर्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। मेरठ हीलर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए।
विज्ञापन

टीम की ओर से रजत ने 33 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाइन चैलेंजर्स की टीम ने 16.5 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया और आठ विकेट से जीत हासिल की। टीम की ओर से मेजर पीयूष ने 90 रन की शानदार पारी खेली। कर्नल अंकित ने 49 रन का योगदान दिया। पाइन चैलेंजर्स के रजन ने गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 4 ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट लिए। मैच के अंत में सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें