फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेरठ पोलो कप में भिड़ने को तैयार आरवीसी और 61 कैवेलरी की टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मेरठ पोलो कप में 19 अप्रैल को आरवीसी कॉर्प्स पोलो और 61 कैवेलरी की टीम के बीच रोमांचक मुकाबला होगा। मेरठ छावनी में इस मुकाबले का बेसब्री इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

आरवीसी की टीम के कप्तान मेजर मयंक वाजपेयी, उप कप्तान सत्यप्रकाश, अमर, कैडेट रुहित, कैडेट केदारनाथ शामिल है। अपनी जबरदस्त घुड़सवारी, आक्रामक गेमप्ले और घुड़सवारी के खेलों में शानदार विरासत के लिए जानी जाने वाली आरवीसी टीम 18 घोड़ों की एक मजबूत टुकड़ी के साथ मेरठ आ रही है। टीम के कप्तान मेजर मयंक वाजपेयी युवा खिलाड़ी हैं जो आक्रामक खेल दिखाते हैं। गुरुग्राम से उप कप्तान सत्यप्रकाश आरवीसी टीम के लिए 13 साल से खेल रहे हैं। इसके अलावा कई नेशनल लेवल ट्रॉफी जीत चुके खिलाड़ी पोलो टीम की रीढ़ हैं। नोएडा निवासी अमर पोलो टीम के एक अच्छे खिलाड़ी हैं।
वह तेज राइडिंग और उतना ही तेज कंट्रोल वाले पोलो खिलाड़ी हैं। उन्होंने मशहूर फील्ड मार्शल केएम करियप्पा ट्रॉफी जीती है और वे टीम के लिए एक ट्रंप कार्ड हो सकते हैं। कैडेट रुहित और कैडेट केदारनाथ स्पोर्ट्स कैडेट हैं जो बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी (इक्वेस्ट्रियन) आरवीसी सेंटर एंड कॉलेज में पंजीकृत हैं। यह 14 साल के कैडेट मणिपुर से हैं जो पोलो का ग्लोबल क्रेडल है और 2025 में पंजीकरण से पहले अपनी जगह पर लोकल टूर्नामेंट खेल रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बीएससी में अपनी कड़ी ट्रेनिंग के बाद ड्रेसेज, शो जंपिंग और इवेंटिंग सीखे हैं। सीनियर खिलाड़ियों के खिलाफ सीसीएन इवेंटिंग और दिल्ली हॉर्स शो 2026 में मेडल जीतकर पोलो के साथ-साथ घुड़सवारी के खेलों में भी खुद को ऑलराउंडर साबित किया है।
61 कैवेलरी टीम के कप्तान मेजर अनमोल रतन सिंह वराइच है। टीम में अग्निवीर समर सिंह, दीपक सिंह, मंगेश गलांडे, प्रभाकर अच्छे राइडर्स हैं। इन्हें 2022 में भर्ती किया गया था। वह अभी अपनी सर्विस के चौथे साल में हैं। मेजर अनमोल रतन सिंह वराइच को हैरी वराइच के नाम से जाना जाता है। इंडियन आर्मी में तीसरी पीढ़ी के ऑफिसर और तीसरी पीढ़ी के पोलो प्लेयर, वह जबरदस्त डेडिकेशन और अचीवमेंट के साथ एक खास फैमिली लिगेसी को आगे बढ़ा रहे हैं।
ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी चेन्नई से ग्रेजुएट होने के बाद आठ सितंबर 2018 को 61 कैवेलरी में कमीशन हुए। पिछले कुछ सालों में उन्होंने प्रीमियर टूर्नामेंट्स में लगातार अच्छा परफॉर्म किया है और इंडिया में पोलो के कुछ सबसे ऊंचे लेवल पर जीत हासिल की है। उनके गेमप्ले में न सिर्फ टेक्निकल काबिलियत दिखती है बल्कि स्ट्रैटेजिक समझ और पीढ़ियों से चले आ रहे खेल की गहरी समझ भी दिखती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें