फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंश के अवशेष मिलने पर हंगामा

विज्ञापन
मीठेपुर-अझौता मार्ग पर गोवंश के अवशेष मिलने की जानकारी मिलने पर इकट्ठा हुए ग्रामीण व मौजूद पुलिस - फोटो : LAWARD
विज्ञापन
लावड़। मीठेपुर-अझौता मार्ग स्थित एक खेत में गोवंश के अवशेष मिलने की जानकारी पाकर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पाकर दो थानों की पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। वहीं, पुलिस ने जल्द जांचकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

मीठेपुर-अझौता संपर्क मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह एक खेत पर गोवंश के अवशेष मिलने की सूचना मिली। जिस पर ग्रामीण इकट्ठा होकर मौके पर पहुंचे। वहां पर मांस के टुकड़े देख ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने फोन पर पुलिस को मामले की जानकारी देकर हंगामा कर दिया। गोवंश के अवशेष मिलने की जानकारी पाकर पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में इंचौली एवं दौराला पुलिस मौके पर पहुंची। काफी देर तक दोनों थानों की पुलिस सीमा विवाद को लेकर उलझी रही, लेकिन इसके बाद मामला इंचौली थाना क्षेत्र में निकला। पुलिस ने हंगामा कर रहे ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। हंगामा बढ़ते देख पुलिस ने जांचकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। थाना प्रभारी वरुण शर्मा का कहना है कि मौके से गोवंश के अवशेष नहीं मिले हैं। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी ।
गांव में घूम रहे आवारा गोवंश
मीठेपुर निवासी ग्रामीण सुशील, संजू, राजू, रविंद्र आदि ने बताया कि देदवा, मीठेपुर एवं अझौता गांव में आवारा गोवंश घूम रहे हैं। इन्हें सुरक्षित स्थान पाकर पहुंचाने के लिए कई बार मामले की शिकायत अधिकारियों से की गई, लेकिन गोवंश को सुरक्षित स्थान पर नहीं पहुंचाया जा सका। जिस कारण किसानों की फसल बर्बाद हो रही हैं और साथ ही गोवंश की हत्या करने वाले लोग गुपचुप तरीके से इनकी हत्या कर गोमांस बेच रहे हैं। उन्होंने ऐसे लोगों पर कार्रवाई व गोवंश को सुरक्षित स्थान पर भेजे जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें