फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा को मिल रही है फोन पर धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। शहर से सटी एक कॉलोनी में रह रही छात्रा मेरठ के एक इंटर कालेज में कक्षा 12वीं की पढ़ाई कर रही है। उसका थ्रीव्हीलर में आना जाना है। छात्रा के अनुसार उसके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आ रही है। कॉल करने वाला उसे उठा ले जाने की धमकी दे रहा है। इससे डरी सहमी छात्रा ने स्कूल जाना बंद कर दिया है। वहीं, पीड़ित छात्रा ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

शहर से सटी एक कॉलोनी निवासी छात्रा के अनुसार वह शहर के एक इंटर कॉलेज में 12वीं की छात्रा है। वह थ्रीव्हीलर से कॉलेज आती जाती है। छात्रा का आरोप है कि एक अज्ञात मोबाइल नंबर से उसके मोबाइल नंबर पर कॉल आ रही है। छात्रा का आरोप है कि वह तथा उसके परिजन कॉल करने वाले आरोपी को कई बार फोन पर समझाने का प्रयास कर चुके हैं। इसके बावजूद वह समझने के लिए तैयार नहीं है। छात्रा बृहस्पतिवार को थाना पहुंची और तहरीर दी। उसने बताया कि आरोपी उसे उठा लेने की धमकी दे रहा है। जिससे वह डर गई है। इसके चलते छात्रा ने कॉलेज जाना बंद कर दिया है। वह पढ़ाई छोड़ने के लिए तैयार है। उधर, तहरीर लेकर पुलिस आरोपी के नंबर की खोजबीन में लग गई है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। नंबर की खोजबीन कर जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें