रात 12 बजे तक कमलदत्त शर्मा रहे थाने में
कमल दत्त शर्मा रात 12 बजे तक मेडिकल थाने में रहे। उन्होंने कहा कि अगर रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई तो शनिवार को भाजपा कार्यकर्ता का थाने का घेराव करेंगे।
ये दी गई हैं तहरीर
राज्यसभा सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी की तरफ से दी गई तहरीर में अज्ञात लोगों के खिलाफ राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् का अपमान करने के मामले में राष्ट्रद्रोह की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने की तहरीर दी गई है। दूसरी तहरीर पार्षद राजीव गुप्ता ने दी है। इसमें कहा गया है कि समारोह के दौनान नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में कई पार्षद और अन्य लोगों जिनमें मोहम्मद दिलशाद, ताहिर अली, शब्बीर, रेशमा और 10-15 अन्य ने वंदे मातरम् गीत का विरोध किया। वे जनप्रतिनिधियों से अभद्रता करने लगे। इसका विरोध करने पर पार्षद उत्तम सैनी, पवन कुमार, कुलदीप वाल्मीकि, कविता राही सहित अन्य के साथ मिलकर जान से मारने की नीयत से मारपीट की। अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
यह भी पढ़ें: Meerut: ...जब ओवैसी की पार्टी के 4 पार्षद पिटते रहे और 7 ने ली शपथ, खूब वायरल हुआ ये वीडियो
दो तहरीर दी गई हैं। एक राज्यसभा सदस्य लक्ष्मीकांत वाजपेई और दूसरी पार्षद की तरफ से। दोनों के संबंध में जांच की जा रही है।
- पीयूष कुमार सिंह, एसपी सिटी