फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मतदाता सूची में नाम कटने पर जानी ब्लाक पर ग्रामीणों का हंगामा

विज्ञापन
जानी ब्लाक में हंगामा करते ग्रामीण फोटो संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जानीखुर्द। ग्राम पंचायत जानी खुर्द के माजरा भूपगढ़ी की पंचायत चुनाव की सूची में दो दर्जन से अधिक लोगों के नाम न होने पर ग्रामीणों ने ब्लाक कार्यालय पर हंगामा किया और सूची ठीक करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार को गांव भूपगढ़ी के दर्जनों ग्रामीण जानी ब्लाक कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए आरोप लगाया कि माजरा गांव भूपगढ़ी के दो दर्जन से भी ज्यादा मतदाताओं के नाम पंचायत चुनाव की मतदाता सूची से काट दिए गए हैं। इससे चुनाव प्रभावित होगा। मौके पर मौजूद बीडीओ जानी मुकेश कुमार से ग्रामीणों ने शिकायत की। बीडीओ मुकेश कुमार ने बताया कि ऐसी कोई जानकारी उनके संज्ञान में नहीं है। ग्रामीणों ने मतदाता सूची से गायब मतदाताओं को लेकर जमकर हंगामा करते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।बीडीओ मुकेश कुमार ने ग्रामीणों की मांग पर कहा कि अगर किसी व्यक्ति की दो जगह वोट बनी है या किसी व्यक्ति की मौत हो गई है तो उसका नाम वोटर लिस्ट से काटा गया होगा। अगर मतदाता सूची में कहीं कोई त्रुटि है तो इसकी जांच कराकर मतदाता सूची सही करवा दी जाएगी। शिकायत करने वालों में नवीन तेवतिया, अमित तेवतिया, बबलू, गौरव, ओमेंद्र, सुनील आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें