सरधना। कस्बे में नगर पालिका द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता की जांच के लिए सोमवार को अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला ने विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने और तय समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
ईओ दीपिका शुक्ला ने सबसे पहले दौराला रोड पहुंचकर नाला निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने देवी मंदिर क्षेत्र में पुलिया निर्माण सहित अन्य विकास कार्यों की गुणवत्ता की जांच की। मोहल्ला कुम्हारान में चल रहे कार्यों का भी निरीक्षण किया। ईओ ने संबंधित ठेकेदारों को निर्देशित किया कि सभी विकास कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप कराए जाएं। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि समय से कार्य पूरे न होने पर संबंधित एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।