फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आरटीओ टीम ने 15 ई-रिक्शा किए बंद और 29 का किया चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध ई-रिक्शा के खिलाफ अभियान का बुधवार को दूसरा दिन रहा। संभागीय परिवहन विभाग के अधिकारियों की टीम ने शहर की सड़कों से जहां 15 ई-रिक्शा पकड़कर बंद किए वहीं 29 के चालान काटे। साथ ही चेतावनी दी कि अगर बगैर ड्राइविंग लाइसेंस के कोई चालक या नाबालिग ई-रिक्शा चलाता पाया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बुधवार को सहायक परिवहन अधिकारी राजेश कर्दम और प्रीति पांडेय ने टीम को साथ लेकर शहर के हापुड़ रोड, तेजगढ़ी, दिल्ली रोड पर ई-रिक्शा के खिलाफ अभियान चलाया। इनका कहना है कि शहर में काफी संख्या में नाबालिग ही ई-रिक्शा चला रहे हैं। इनके पास न तो ड्राइविंग लाइसेंस हैं और ई-रिक्शा भी अनफिट हैं। काफी समय से सभी को अपने ई-रिक्शा की फिटनेस कराने के निर्देश दिए हुए हैं, लेकिन कोई संज्ञान नहीं ले रहा है। ऐसे सभी ई-रिक्शाओं के खिलाफ 30 अप्रैल तक अभियान चलेगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें