फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रॉयल चैलेंजर्स मेरठ ने 14 रन से जीता मैच

Thu, 25 Sep 2025 05:47 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ

सार

मोदीपुरम में प्रीमियर लीग सीजन 2025 का उद्घाटन नीलकंठ कॉलेज मैदान पर हुआ। पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स मेरठ ने चीमा सुपर किंग्स को हराया। अर्श कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
मोदीपुरम - मोदीपुरम में एमपीएल के शुभारंभ पर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते पूर्व विधायक।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीमा सुपर किंग्स को हराया, मोदीपुरम प्रीमियर लीग सीजन 2025 का शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। मोदीपुरम प्रीमियर लीग सीजन 2025 का बृहस्पतिवार को शुभारंभ किया गया। नीलकंठ कॉलेज के खेल मैदान पर खेले गए पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स मेरठ ने जीत से आगाज किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सिंह सोम, विशिष्ट अतिथि नीरज मित्तल ने फीता काटकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। लीग के आयोजक अहमद अली, वंश चौधरी ने बताया कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स मेरठ ने निर्धारित 20 ओवर में 128 रन बनाए। अजय भारद्वाज ने 26, अनुपम वशिष्ठ ने 16 रन का योगदान दिया। चीमा सुपर किंग्स की ओर से राजा करनावल ने 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चीमा सुपर किंग्स 114 रन ही बना सकी। चीमा सुपर किंग्स की ओर से दीपक ने 27 रन का योगदान दिया। रॉयल चैलेंजर्स मेरठ की ओर से अर्श कुमार ने चार विकेट हासिल कर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। अर्श कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया। सर्वश्रेष्ठ सुपर स्ट्राइकर अजय भारद्वाज, सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षण के लिए अवनीश कुमार को अवार्ड दिया गया। सिद्धांत चिकारा ने अर्श कुमार को चेक और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। बताया कि अगला मैच फ्यूचर प्लस लायंस और वीडी वियर के बीच खेला जाएगा। इस दौरान मनिंदर विहान, मुदित शर्मा, भूपेंद्र अहलावत, ब्रजवीर सिंह, इदरीश अली, सूरत सिंह, विशाल तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें