मेरठ के आरजीपीजी कॉलेज में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के साथ एमओयू साइन हुआ। इसके तहत छात्राओं को डिजिटल बैंकिंग, साइबर सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण की जानकारी दी जाएगी। इससे छात्राएं स्वरोजगार और स्टार्टअप की ओर प्रोत्साहित होंगी।
मेरठ। आरजीपीजी कॉलेज में बृहस्पतिवार को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और कॉलेज के बीच एमओयू हस्ताक्षरित किया गया। इसके अंतर्गत बैंकिंग सेवाओं और डिजिटल प्लेटफॉर्म की जानकारी छात्राओं और कर्मचारियों को दी जाएगी। जिसमें यूपीई मोबाइल बैंकिंग, नेट बैंकिंग, साइबर सुरक्षा और डिजिटल भुगतान के जरिए लेन-देन की सुविधाओं के बारे में बताया जाएगा।
विज्ञापन
छात्राओं को स्वरोजगार और स्टार्टअप की ओर आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। प्राचार्या प्रो. निवेदिता मलिक ने इस विषय पर बताया कि एमओयू से महिला केंद्रित योजनाओं की जानकारी, महिला छात्राओं और कर्मचारियों के लिए सशक्तिकरण कार्यक्रमों की जानकारी और लाभ दिया जाएगा। कार्यक्रम में प्रो. सोनिका चौधरी, प्रो. भावना मित्तल, प्रो. दीक्षा यजुर्वेदी और बैंक मैनेजर उत्साह वर्धन मौजूद रहे।