फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा के लिए रूट डायवर्जन की योजना तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कांवड़ यात्रा के लिए ट्रैफिक पुलिस ने योजना तैयार कर ली है। एनएच-58, मेरठ-दिल्ली और मेरठ-गढ़ रोड पर रूट डायवर्जन की तैयारी भी कर ली है। पुलिस का मानना है कि कांवड़ उत्तराखंड से आएगी या फिर ब्रजघाट से, इसका फैसला शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट तय होगा। पुलिस ने दोनों जगह से कांवड़ियों को निकालने के लिए अलग-अलग रूट निर्धारित कर लिए है।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा की तैयारी में पुलिस-प्रशासन लगा है। एडीजी, आईजी और एसएसपी कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर चुके हैं। कांवड़ियों की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे लगाने व शिविर लगाने वालों से संपर्क करना शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार मेरठ ट्रैफिक पुलिस ने भी यात्रा के दौरान रूट डायवर्जन करने के लिये पूरी तैयारी कर ली। एनएच-58, मेरठ दिल्ली रोड और मेरठ-गढ़ रोड नेशनल हाईवे 709-ए पर पुलिस ने निरीक्षण किया। रूट डायवर्जन कहां-कहां पर होना है, इसको लेकर बैरियर भी भेजे गए हैं।
ब्रजघाट से कांवड़ यात्रा हो सकती है, इसको लेकर पुलिस अधिकारी मंथन कर रहे हैं। बृहस्पतिवार अधिकारियों ने मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, गाजियाबाद के कप्तानों से एडीजी-आईजी ने बैठक ली। एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल का कहना है कि कांवड़ यात्रा से संबंधित सभी इंतजाम पुलिस द्वारा कर लिए हैं। पुलिस ने रूट डायवर्जन की भी तैयारी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें