कुत्तों कोे खिलाए नशीले बिस्किट
कर्मचारियों ने बताया कि बिजलीघर में करीब एक दर्जन कुत्ते हैं। रात में कोई भी आदमी वहां पर जाता है तो कुत्ते भौंकते हैं। मंगलवार रात सिर्फ एक कुत्ता भौंक रहा था। बदमाशों के जाने के बाद देखा तो कुत्ते बेहोश पड़े हुए थे। अंदेशा कि बदमाशों ने कुत्तों को नशीले बिस्किट खिलाए। उसके बाद ही चाहरदीवारी फांदकर बिजलीघर में अंदर आए।
फुटेज से खुलेगा गैंग का राज
पुलिस ने बताया कि बिजलीघर के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जिसकी फुटेज देखी जाएगी। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि बिजली का सामान चोरी करने वाले गैंग की तलाश में पुलिस लगी है। तीन महीने पहले भी लालकुर्ती क्षेत्र में एक बिजलीघर पर चोरी करते तीन आरोपी पकड़े थे।
चोरी में दर्ज किया मामला
बिजलीघर के कर्मचारी बता रहे कि बदमाशों ने गोली मारने की धमकी दी, जिसके चलते वे दहशत में रहे। कर्मचारियों द्वारा लगाए आरोपों का वीडियो भी है। यह सारी बात रात में और सुबह भी पुलिस को बताई। इसके बावजूद डकैती को चोरी में दर्ज की। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।