यूपी के बिजनौर शहर में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में एक मासूम सहित तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
किरतपुर थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह में शामिल होकर बाईक से अपने गांव मेमन सादात आ रहे दो व्यक्तियों और एक तीन साल के बच्चे की अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई। वहीं सूचना मिलने पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। लेकिन वहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया गया कि गौरव (22) व इसका तहेरा भाई चमन (37) और भाई आंनद (22) के साथ इनका तीन साल का भांजा मोक्षित बाइक से गांव रसूल पुर से एक रिश्तेदारी में शामिल होकर अपने गांव लौट रहे थे। मौलाना अली जौहर अली कॉलेज के सामने किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
वहीं राहगीरों ने एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। चिकित्सक ने गौरव, चमन, तीन साल के मोक्षित को मृत घोषित कर दिया। जबिक घायल आंनद का उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है।
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/