फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद पदाधिकारी करेंगे सप्ताह में 10 गांवों का भ्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
रालोद पदाधिकारी करेंगे सप्ताह में 10 गांवों का भ्रमण
विज्ञापन

मेरठ। रालोद के जिला पदाधिकारी जिले में भ्रमण कर सप्ताह में कम से कम दो दिन और 10 गांवों का दौरा करके पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाएंगे। मंगलवार को रालोद के कैंप कार्यालय पर बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह ने सभी पदाधिकारियों से यह बात कही।
जिलाध्यक्षों से कहा कि जिला कैंप कार्यालय पर रोजाना सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक पार्टी पदाधिकारी जन समस्याएं सुनें। जिला संगठन स्थानीय समस्याओं को उठाने के लिए धरना प्रदर्शन करेंगे। गांवों में किए जाने वाले कार्यक्रमों और रात्रि विश्राम की जानकारी जिलाध्यक्ष और क्षेत्रीय अध्यक्ष के साथ प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष को दी जाएगी। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के ‘जे बात’ कार्यक्रम से सोशल मीडिया पर अधिक से अधिक लोगोें को जोड़ा जाएगा। बैठक में तय हुआ कि हर पदाधिकारी अपने घर व गाड़ी पर झंडे के साथ अपने नाम का साइन बोर्ड भी लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में राष्ट्रीय महासचिव मुंशी रामपाल, प्रदेश संगठन महामंत्री डॉ. राजकुमार सांगवान, प्रदेश महासचिव राजेंद्र चिकारा, अनुसूचित जनजाति के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सिंह खजूरी, बागपत जिलाध्यक्ष सुखवीर सिंह गठीना, शामली जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह, मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष अजीत राठी, सहारनपुर जिलाध्यक्ष राव केशर सलीम, हापुड़ जिलाध्यक्ष उदयवीर सिंह, गाजियाबाद जिलाध्यक्ष कपिल चौधरी, बिजनौर से अशोक चौधरी, कमलजीत सिंह गुर्जर एवं जितेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें