फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर जाते समय रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर जाते समय रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का किया स्वागत
विज्ञापन

मवाना/बहसूमा। रालोद कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बिजनौर जाते समय मवाना बाईपास और बहसूमा में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी का स्वागत किया। जयंत चौधरी ने कहा कि जब तक काले कृषि कानून वापस नहीं होंगे, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।
बिजनौर में किसान पंचायत में शामिल होने जा रहे रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी का कार्यकर्ताओं ने मवाना बाईपास स्थित शिव मंदिर भैंसा में ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। सर्वजातीय किसानों ने एकता का परिचय देते हुए जयंत चौधरी को विश्वास दिलाया कि आप संघर्ष करो, किसान आपके साथ हैं। इस मौके पर रतन सिंह जिला उपाध्यक्ष, विकास सिंह, जगपाल सिंह, रणजीत, लहरी सिंह, बबलू, संजय, तहजीब आलम, यूसुफ कुरैशी, सगीर, मोनू, सुदेश, बेगराज, दिनेश, शरणवीर, हरेंद्र, गुड्डू, जगदीश, नीटू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बहसूमा में रालोद नेता जयंत चौधरी का रालोद व कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। बहसूमा बाईपास पर झुनझुनी, बहसूमा, सदरपुर, मोड़ खुर्द में किसानों ने स्वागत किया। बहसूमा में उन्होंने कहा कि हम किसान आंदोलन में पूरी तरह समर्पित हैं। नेता होने से पहले हम किसान हैं और किसान के लिए हर संघर्ष को तैयार हैं। सभी से एकजुट होने का आह्वान किया। इस मौके पर राम मेहर सिंह, मोनू पंवार, रतन सिंह, लोकेश सिरोही, बोबी, मनोज चाहल, हरेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें