मेरठ। रोटरी क्लब मेरठ आइकॉन का अधिष्ठापन समारोह पैरामाउंट होटल, बिजली बंबा बाईपास पर रविवार को आयोजित हुआ। समारोह में ऋषभ शारदा को अध्यक्ष, दीपक कंसल को सचिव और मनीष मित्तल को कोषाध्यक्ष बनाया गया।
मुख्य अतिथि डीजीई डॉ. काव्य सौरभ रस्तोगी, तृप्ति रस्तोगी और विशिष्ट अतिथि डीजीएन ठाकुर प्रीतिश सिंह रहे। नए अध्यक्ष ऋषभ शारदा ने सामाजिक कार्यों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। पीडीजी मनीष शारदा और क्लब सदस्यों ने विभिन्न क्लबों से आए सभी सदस्यों का स्वागत किया। समारोह में रीमा शारदा, जूली कंसल, दीपाली मित्तल, मानसी तुषिता, स्वाति और साक्षी राठी शारदा ने भी हिस्सा लिया।