फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: यूज प्लास्टिक के खिलाफ पालिका ने चलाया अभियान, बांटे कपड़े के थैले

विज्ञापन
नगर पालिका अध्यक्ष और ई ओ लोगों को कपड़े के थैले बांटते हुए । (स्रोत पालिका) मवाना
विज्ञापन
मवाना। नगर पालिका द्वारा पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करने की दिशा में पहल की गई है। रविवार को प्लास्टिक उन्मूलन महा अभियान के अंतर्गत नगर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों में एक वृहद जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

अभियान का नेतृत्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक एवं अधिशासी अधिकारी कृष्ण कांत मिश्रा ने पालिका कर्मचारियों की टीम के साथ मिलकर किया। पालिका प्रशासन द्वारा स्थानीय दुकानदारों, व्यापारियों और आम नागरिकों को कपड़े के थैलों का वितरण किया गया। साथ ही सभी से अपील की गई कि वे दैनिक जीवन में सिंगल-यूज़ प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह बंद करें और उसके स्थान पर कागज, कपड़े या अन्य पर्यावरण-अनुकूल विकल्पों को अपनाएं। अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी ने संयुक्त रूप से नागरिकों को जागरूक करते हुए कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मवाना को प्लास्टिक मुक्त बनाना, प्रदूषण को कम करना है। उन्होंने साफ किया कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और जनभागीदारी के बिना इसे हासिल नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें