फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने उद्घाटन मुकाबला जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
- विपिन सिरोही मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में शुरू हुए जूनियर वर्ग के मैच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे विपिन सिरोही मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को जूनियर वर्ग के मुकाबलों की शुरूआत हुई। इसमें उद्घाटन मुकाबला ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने जीता और बढ़त बनाई।
पहले मैच में गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी लायंस की टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाए। इसमें वैभव ने 42, उत्तम ने 37, विपुल ने 33, मन्नू ने 32 रन बनाए। गेंदबाजी में फवाज ने तीन, आइश ने तीन, आदित्य ने दो, रिहान ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ टाइटंस की टीम ने 18.5 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए और दो विकेट से मैच जीता। टीम की ओर से रिहान ने 69, हमजा ने 40, कबीर ने 40 रन बनाए। गेंदबाजी में कृष्णा ने दो, अभय ने तीन विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच रिहान रहे।
विज्ञापन

दूसरे मैच में गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 197 रन बनाए। इसमें अर्णव ने 47, उमंग ने 40, अभिजीत ने 38 रन बनाए। सुभान ने तीन, केशव ने दो, कबीर ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकेडमी हंटर की टीम 19.5 ओवर में 180 रन ही बना सकी। टीम की ओर से धैर्य ने 41, कबीर ने 40, सुभान ने 40 रन बनाए। गेंदबाजी में हसन, सागर ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन

सीनियर वर्ग के पहले मैच में गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी पैंथर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाए। इसमें शौर्य ने 32, आरिश ने 46, रोनित ने 47 रन बनाए। गेंदबाजी में देव ने तीन, वीर ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकेडमी वॉरियर्स की टीम 20 ओवर में 10 विकेट पर 189 रन ही बना सकी। इसमें मोहम्मद अली ने 49, रितिक ने 48 रन बनाए। गेंदबाजी में अवि ने पांच विकेट लिए। इस मौके पर भाजपा नेता नासिर सैफी ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि सोमवार को जूनियर वर्ग का मैच जीटीबी और सीनियर वर्ग का मैच आईटीआई में खेला जााएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें