मवाना। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस मवाना शाखा द्वारा शहीद दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री प्रभुदयाल वाल्मीकि ने शिक्षा को अपनाकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। शिक्षा के बिना मानव का जीवन अधूरा है।
अंबेडकर सामुदायिक केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रभुदयाल वाल्मीकि ने कोतवाल धन सिंह गुर्जर व मातादीन वाल्मीकि के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि मातादीन वाल्मीकि ने विक्टोरिया पार्क जेल पर हमला करके 800 से अधिक क्रांतिकारियों को रिहा कर ऐतिहासिक कार्य किया था। मातादीन को मल्ल युद्ध का शौक था, परंतु भेदभाव के कारण मल्लयुद्ध सिखाया नहीं गया लेकिन उन्होंने अपना लक्ष्य नहीं छोड़ा। बाद में इस्लामुद्दीन ने उन्हें मल्ल युद्ध सिखाया। अध्यक्षता पालिका चेयरमैन अखिल कौशिक व संचालन चंद्रशेखर आजाद ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में बिपेंद्र सुधा वाल्मीकि रहे। कार्यक्रम में चौधरी नरेशपाल, कृष्णपाल यादव, प्रधान मलक सिंह, हाजी इरफान कुरैशी, अशोक वाल्मीकि, सलेद चंद, मनोज घाघट, राकेश गहलौत, मुकेश सूद, विकास टांक, सुरेंद्र मेहरा, राजू कंचन आदि उपस्थित रहे।