गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में मैच जीतने के बाद खिलाड़ी
गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे टूर्नामेंट में खेले तीन मैच
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को खेले गए मैच में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी, स्पोर्ट्स स्टार व जीटीबी की टीम ने जीत प्राप्त की। इसमें एकेडमी के क्रिकेटरों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
जूनियर वर्ग में हुए पहले मैच में गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए। उमंग ने 41, अक्ष और कबीर ने 40-40 रनों की पारी खेली। गेंदबाजी में असकान, देवांश और प्रत्यक्ष ने तीन-तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 19.1 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाकर 3 विकेट से मैच जीता।
दूसरे मैच में मेरठ इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 124 रन बनाए। शिवम ने 38, निखिल ने 37 रन बनाए। गेंदबाजी में कबीर ने 4 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्पोर्ट्स स्टार इलेवन की टीम ने 18वें ओवर में 5 विकेट खोकर 125 रन बनाकर मैच जीत लिया। इसमें प्रिंस ने 41, ओम ने 40 रन बनाए। गेंदबाजी में सुभान ने तीन, गोल्डन ने दो विकेट लिए।
तीसरे मैच में सब जूनियर वर्ग में जीटीबी की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में सभी विकेट खोकर 168 रन बना सकी। कुश ने 42, विराट ने 40 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ एकेडमी की टीम 150 रन ही बना सकी। कोच अतहर अली ने बताया कि सोमवार को दोपहर 3 बजे से जूनियर वर्ग में मैच होगा।