फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: जिद करनी है तो कामयाब होने की करो’, दक्ष प्रजापति जयंती पर अतुल प्रधान ने छात्राओं को बांटी साइकिलें

सार

मेरठ के दौराला में दक्ष प्रजापति जयंती पर आयोजित सम्मान समारोह में मेधावी छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं। अतुल प्रधान ने कहा- जिद करनी है तो कामयाब होने और अपने अधिकार पाने की जिद पालो।
विज्ञापन
अतुल प्रधान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के दौराला में दक्ष प्रजापति जयंती पर रविवार को दौराला स्थित रॉयल फार्म हाउस में प्रजापति समाज की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मेधावी छात्राओं को साइकिलें वितरित कर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


जिद करनी है तो कामयाब होने की करो
मुख्य अतिथि सरधना विधायक अतुल प्रधान ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘यदि जिद ही पालनी है तो कामयाब होने की जिद पालो। अपने अधिकार प्राप्त करने की जिद पालो।’ उन्होंने छात्राओं से डॉक्टर, शिक्षक, इंजीनियर और वैज्ञानिक जैसे क्षेत्रों में आगे बढ़ने का लक्ष्य तय करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जिस घर की बेटी शिक्षित हो जाती है, उस परिवार की सात पीढ़ियों का भविष्य संवर जाता है। बेटियों की शिक्षा समाज और देश के विकास की सबसे मजबूत नींव है।

विज्ञापन


छह साल से लगातार मना रहा हूं दक्ष प्रजापति जयंती
अतुल प्रधान ने कहा कि वह पिछले छह वर्षों से लगातार दक्ष प्रजापति की जयंती मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज छात्राओं को साइकिलें वितरित की जा रही हैं। यदि उनकी सरकार बनी तो युवाओं को नौकरी के नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि साइकिल वितरण की पहल ने दूसरों को भी सोचने पर मजबूर किया है। अब इससे नीचे कुछ दिया नहीं जा सकता और इससे ऊपर स्कूटी आती है। इस दौरान अतुल प्रधान ने भाजपा सरकार की नीतियों पर भी निशाना साधा। कार्यक्रम में विजयपाल, अनिल, नीटू, बाबर, अंकित, मनोज, शौकेंद्र, पिंटू, प्रवीण, मुन्नू और नरवीर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें