फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी कार्रवाई: मेरठ में ऋषभ एकेडमी की प्रिंसिपल याचना भारद्वाज गिरफ्तार, लगे थे ये बड़े आरोप

Wed, 17 Mar 2021 02:32 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
याचना भारद्वाज गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में ऋषभ एकेडमी प्रकरण में पुलिस ने बुधवार को वांछित चल रही स्कूल की प्रिंसिपल याचना भारद्वाज को गिरफ्तार कर लिया। नवंबर, 2020 में सदर बाजार थाने में प्रिंसिपल याचना भारद्वाज और प्रबंधक रणजीत जैन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। 

विज्ञापन


सदर पुलिस ने साक्ष्य मिटाने के आरोप में ऋषभ एकेडमी की प्रिंसिपल को गिरफ्तार किया है। स्कूल की टीचर्स ने संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। टीचर्स ने संचालक पर स्कूल के टॉयलेट में सीसीटीवी कैमरे लगवाने का आरोप लगाया था।

वहीं जांच में स्कूल में छात्रों से ली गई फीस की धनराशि में गबन का मामला सामने आया। वर्तमान प्रबंध समिति पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार जैन की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद मामले में रुपयों का गबन देखते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। तभी से प्रबंधक रणजीत जैन और प्रिंसिपल याचना भारद्वाज फरार चल रहे थे।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बिजनौर: कैदी ने जिला कारागार में खाया जहर, अधिकारियों में मचा हड़कंप, 2011 से काट रहा है सजा
विज्ञापन


बुधवार सुबह सदर बाजार पुलिस ने याचना भारद्वाज को दीवान पब्लिक स्कूल के पास से हिरासत में ले लिया। दोपहर में याचना भारद्वाज को सीजेएम कोर्ट में पेश करने की बात सामने आई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें