फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ऋषभ एकेडमी और जेएमएस वर्ल्ड ने मैच जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
- गुरु तेग बहादुर एकेडमी में शुरू हुआ इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में शनिवार को ऑल इंडिया चौधरी नरेंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरूआत हुई। पहले दिन सीनियर वर्ग में दो मुकाबले खेले गए। इसमें ऋषभ क्रिकेट एकेडमी और जेएमएस वर्ल्ड स्कूल की टीम ने मैच जीते।
पहले मैच में ऋषभ एकेडमी स्कूल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.1 ओवर में 10 विकेट खोकर 171 रन बनाए। इसमें शिवम ने 49, अजहर ने 38, हिमांशु ने 32, अभिजीत ने 30 रन बनाए। गेंदबाजी में शिवम ने चार, श्रेष्ठ और शौर्य ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दीवान पब्लिक स्कूल की टीम 19.3 ओवर में 168 रन ही बना सकी। टीम की ओर से शास्वत ने 48, सार्थक ने 40, शौर्य ने 31 रन बनाए। गेंदबाजी में शिवम ने तीन, हिमांशु ने दो, यश ने दो विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच शिवम रहे।
विज्ञापन

दूसरे मैच में राधा गोविंद पब्लिक स्कूल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 विकेट खोकर 181 रन बनाए। टीम की ओर से अहम ने 44, हिमांशु ने 38 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में तला ने चार, हर्षित ने तीन और श्रेष्ठ ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेएमएस वर्ल्ड स्कूल हापुड़ की टीम ने 19.1 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य प्राप्त कर दो विकेट से मैच जीता।
विज्ञापन

टीम की ओर से श्रेष्ठ ने 80, अभिनव ने 40, हर्षित ने 39 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में अहम, पुनीत और आरव ने दो-दो विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच श्रेष्ठ रहे। मैच से पूर्व मुख्य अतिथि रालोद के जिला उपाध्यक्ष गाजियाबाद मनोज राठी ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. गोपाल दीक्षित, प्रभा राव आदि रहे। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि रविवार को भी टूर्नामेंट में दो लीग मैच होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें