फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु निष्ठा में संदेह साधक की प्रगति में बाधक : स्वामी अनंतानंद

विज्ञापन
विज्ञापन
- महामंडलेश्वर ने ज्ञान विज्ञान योग विषय पर दिए प्रवचन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। गढ़ रोड स्थित लखमी विहार कॉलोनी के पार्क में वेदांत सत्संग समिति की ओर से सात दिवसीय सत्संग के दूसरे दिन शनिवार को महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती ने ज्ञान-विज्ञान योग पर प्रवचन किए। उन्होंने कहा कि गुरु निष्ठा में किया गया संदेह साधक के जीवन में बाधक है।
स्वामी अनंतानंद ने कहा कि साधक का कर्तव्य है कि वह इन दोषों से बचने के लिए नियमित रूप से आत्मावलोकन करता रहे। किसी भी कार्य को करने से पहले तीन बातों पर विचार अवश्य करना चाहिए। पहला, क्या यह कार्य पूर्व में महापुरुषों द्वारा किया गया है। दूसरा वर्तमान में इसे करने से अपयश मिलने की आशंका तो नहीं है। तीसरा भविष्य में इस कार्य से पाप की प्राप्ति तो नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मोक्ष प्राप्ति का एकमात्र साधन ज्ञान है। ज्ञान के माध्यम से ही मनुष्य जीवन के वास्तविक कल्याण और श्रेय को प्राप्त कर सकता है। कर्मयोग से भक्ति योग और भक्ति योग से ज्ञान योग की सिद्धि होती है। ज्ञान योग की प्राप्ति के लिए कर्मयोग की साधना आवश्यक है। ज्ञान को तत्व रूप में अनुभव करना ही विज्ञान कहलाता है। कार्यक्रम में व्यास पूजन राजीव शर्मा एवं ममता शर्मा ने सपरिवार किया। दीप प्रज्ज्वलन यतिंद्र शर्मा ने किया। इस अवसर पर सुशील दत्ता, डीएन तिवारी, अरुण कुमार विश्नोई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें