फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आरजीपीजी कॉलेज में नवाचार और विज्ञान पर हुईं कार्यशालाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। आरजीपीजी कॉलेज में शनिवार को इनोवेशन काउंसिल और रसायन शास्त्र विभाग द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें गलगोटिया विश्वविद्यालय के डॉ. गौरव कुमार ने छात्राओं को क्रिटिकल थिंकिंग, डिजाइन थिंकिंग और इनोवेशन डिजाइन के बारे में जानकारी दी। छात्राओं को प्रेरित करने के लिए हैंड्स-ऑन गतिविधियां भी कराई गईं।
विज्ञापन

युवा संसद में छात्राओं ने मारी बाजी वहीं, मेरठ कॉलेज में आयोजित युवा संसद वाद-विवाद प्रतियोगिता में आरजीपीजी कॉलेज की पांच टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में जातिगत जनगणना, जनसंख्या नियंत्रण कानून, पूजा स्थल अधिनियम, नारीवाद, नाबालिग की आपराधिक आयु, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और प्रवासी सामाजिक एकीकरण जैसे ज्वलंत समसामयिक विषयों पर वाद-विवाद हुआ। पीजी वर्ग में शिवानी, लिपाक्शी, सुंदुस और नीतीशा ने प्रथम व तृतीय स्थान प्राप्त किया। यूजी वर्ग में मिश्कात, उन्जला बिलाल, सादिया और दीक्षिका ने क्रमशः प्रथम व तृतीय स्थान हासिल किए।
एमएससी रसायन विज्ञान की छात्राओं ने किया शैक्षणिक भ्रमण साथ ही, कॉलेज की एमएससी रसायन विज्ञान विभाग की छात्राओं ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग का शैक्षणिक भ्रमण किया। विश्वविद्यालय के विभागाध्यक्ष प्रो. आरके सोनी के मार्गदर्शन में छात्राओं को विभाग की शोध सुविधाओं से परिचित कराया गया। सहायक प्राध्यापिका डॉ. मुक्ति ने उन्हें उपकरणों की कार्यप्रणाली व शोध महत्व समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें